-
Advertisement
हिमाचलः कोटखाई में सुबह सवेरे सड़क किनारे पलट गई बस, दो लोगों को आई चोटें
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। कोटखाई में एक निजी बस सड़क के किनारे पलट गई। ये बस 6:30 बजे कोटखाई के कलबोग से शिमला की तरफ जा रही थी। कलबोग से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बस सड़क से बाहर हो गई और नीचे की ओर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क के किनारे पर ही पलटी ज्यादा नीचे नहीं गिरी। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस वक़्त बस में 8 से 10 लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आई है। फिलहाल हादसे का कारणों अभी पता नहीं चल पाया है। लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


