-
Advertisement
सोनिया गांधी ने उठाया मौसम का लुत्फ, छराबड़ा में प्रियंका के घर के बाहर टहलती दिखीं
शिमला। पंजाब की राजनीतिक गहमागहमी और उथल पुथल के बीच सोमवार सुबह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress interim President Sonia Gandhi) शिमला पहुंची तो दोपहर बाद राहुल गांधी ने भी हिमाचल का रुख किया। इस समय पूरा गांधी परिवार शिमला के निकट छराबड़ा में प्रियंका के घर में मौजूद है।शाम के समय इसी बीच शाम के समय सुहावने मौसम का आंनद लेते हुए प्रियंका के घर के बाहर सोनिया गांधी दिखाई दी। इसके साथ ही प्रियंका भी काम करने वालों को कुछ निर्देश देती हुई दिखाई।गांधी परिवार के यहां पर तीन दिन तक रुकने का कार्यक्रम है।
पंजाब में राजनीतिक खींचतान खत्म करने के कुछ ही घंटों बाद सोनिया गांधी आज सुबह चंडीगढ़ ( Chandigarh) तक चार्टर्ड प्लेन से पहुंची और एयरपोर्ट से ही शिमला के लिए रवाना हुई। वे कुछ देर पहले सड़क मार्ग से 11 बजे छराबड़ा पहुंची है। राहुल गांधी चंडीगढ़ में पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और उसने बाद सड़क मार्शिग से साढ़े तीन बजे के करीब शिमला पहुंचे। ऐसे में गांधी परिवार के सभी लोग शिमला में 3 दिन साथ रुकेंगे। 22 सितंबर को सभी के वापस जाने का कार्यक्रम है ! पंजाब में सीएम के बदलाव के बाद सोनिया गांधी व राहुल गाधी ने हिमाचल का रुख किया है, जो राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
जाहिर है सोनिया गांधी के आने से पहले शनिवार को प्रियंका पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ छराबड़ा पहुंची थी। कोरोना के चलते काफी समय के बाद सोनिया गांधी दिल्ली से बाहर निकली है। उनका यहां पर 3 दिन रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में है। वे बीच- बीच में यहां पर आती रही है। इससे पहले जून 2021 को प्रियंका शिमला आईं थीं और 3-4 दिन यहां रुकी थीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पुलिस के जवान प्रियंका के घर के आसपास तैनात किए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page