-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 117 लोग पॉजिटिव मिले, जानें पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में आज यानी मंगलवार को 117 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। वहीं, खास बात यह है कि आज किसी भी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। प्रदेश में आज 63 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन कोरोना के दो लाख 21 हजार 936 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से 2 लाख 16 हजार 814 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक 3711 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 1394 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जीवीके कंपनी ने 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को किया बर्खास्त, जाने कारण
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ऊना में 6, हमीरपुर में 31, सोलन में 1, मंडी में 22, शिमला में 2, बिलासपुर में 10, सिरमौर में 7, किन्नौर, कुल्लू और लाहुल स्पीति से कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए।
इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा जिला से 9, हमीरपुर से 12, मंडी से 15, ऊना से 12, शिमला से 5 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 4238 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच के लिए लिये गए। जिसमें से 117 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 4093 सैंपल की रिपोर्ट आज नेगेटिव आई है। वहीं 34 सैंपल की रिपोर्ट का
अभी इंतजार है।

