-
Advertisement

अजीबोगरीब मामला: यहां एक महिला गाय को मानती है पति, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। कंबोडिया (Cambodia) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आई है। एक 74 वर्षीय महिला की अनोखी शादी चर्चा का विषय बन चुकी है। मामला कंबोडिया के नॉर्थ ईस्ट क्राटी प्रांत का है। यहां रहने वाली खिम हैंग (Khim Hang) ने गाय (Cow) से शादी कर ली। उनका कहना है कि उन्होंने यह शादी इसलिए की, क्योंकि गाय उन्हें किस करती है। हमेशा उनके साथ रहती है। यहां तक वो उनके पास पहुंचने के लिए घर की सीढ़ियां भी चढ़ जाती है। गाय का यही व्यवहार उन्हें अपने दिवगंत पति की याद दिलाता है। उनका मानना है कि उनके पति का दोबारा जन्म हुआ है।
यह भी पढ़ें: दूल्हा-दुल्हन JCB पर बैठकर शादी में कर रहे थे एंट्री, औंधे मुंह गिरे, बन गया मजाक
कंबोडिया के अखबार के मुताबिक, इस शादी का कोई वीडियो तो नहीं है। हालांकि, गांव के कई लोगों का दावा है कि उन्होंने ये शादी देखी है। लोग कहते हैं कि इसमें शरीक भी हुए थे। महिला का मानना है कि इस गाय में उनके पति की आत्मा बसती है। जो उनसे प्यार करती है। और यही सब बात उन्हें उनकी पति की याद दिलाता है। जिसके चलते खिम गाय का बहुत अच्छे से ख्याल रखती है। यही नहीं बच्चों को गाय को पिता मानने को कहती है। बता दें कि खिम के पति की मौत एक साल पहले हुई थी।
वहीं महिला के बेटे को भी अपनी मां की बात पर भरोसा है। यही वजह है कि वह भी गाय की दिल से सेवा करते हैं। 74 वर्षीय खिम ने अपने बच्चों से कहा कि अगर उनकी मौत भी हो जाती है तो वे गाय ‘पिता’ का ख्याल रखें, और उसे कभी ना बेंचे। यहां तक जब गाय की मृत्यु हो, तो उसका अंतिम संस्कार किसी इंसान की तरह ही किया जाए। हालांकि, गाय और इंसान की शादी का यह पहला मामला नहीं है।