-
Advertisement
पतंग उड़ाते हुए खुद भी डोर के साथ जब हवा में उड़ा युवक,फिर जो हुआ देखें वीडियो
पतंग के साथ क्या कोई हवा में उड़ सकता है, आप तो कतई भी इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ है। सोशल मीडिया में हमें एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक युवक पतंग की डोर पकड़कर आसमान में उड़ गया उसके बाद क्या हुआ ये आप खुद ही इस वीडियो को देखकर पता लगा सकते हैं। वीडियो श्रीलंका के जाफना का बताया जा रहा है, जहां पर पतंग उड़ाते वक्त एक युवक अचानक उड़कर आसमान में पहुंच गया। पतंग की डोर के सहारे युवक काफी देर तक हवा में झूलता रहा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। वीडियो को श्रीलंका ट्वीट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि पतंगबाजी की प्रतियोगिता हो रही थी, तभी यह वाक्या पेश आया। एक युवक अपनी टीम के सदस्यों के साथ एक बड़ी पतंग की डोर को पकड़कर उछाल रहा था, इसी दौरान वह अचानक पतंग की डोर के साथ 40 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। युवक को हवा में झूलते हुए जिसने देखा वह हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें:ईसाई धर्म नहीं मानता जिंगल बेल को क्रिसमस सॉंग, जानिए क्या है कारण
https://twitter.com/i/status/1473149593680584710
बता दें कि जिस पतंग की डोर से युवक हवा में उड़ गया उस पतंग का वजन ज्यादा था जिसकी वजह से हवा के साथ पतंग शख्स को भी साथ उड़ाकर ले गई। इसके बाद युवक बहुत देर तक हवा में झूलता रहा और लोग देखते रहे। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वहां मौजूद उसके साथी उससे पतंग की डोर छोड़ने के लिए कह रहे हैं, ताकि वह और ऊपर ना जा पाए। इसके बाद पतंग जैसे ही थोड़ी नीचे की तरफ पहुंची, तो शख्स ने उसकी डोर छोड़ दी और जमीन पर गिर गया। इस हादसे में शख्स को चोट भी आई है, लेकिन गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह पतंग को उठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक पतंग हवा में उड़ गई और सभी ने उसको छोड़ दियाए लेकिन इस युवक ने उसकी डोर को पकड़े रहा और पतंग के साथ हवा में उड़ गया। याद रहे कि श्रीलंका के जाफना में थाई पोंगल मनाया जा रहा था जिसके मौके पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पतंगबाजी प्रतियोगिता के दौरान यहां पर बड़ी- बड़ी पतंगों को उड़ाया जाता है।

