-
Advertisement
हिमाचल का एक और वीर सपूत शहीद, समुद्र में पाई शहादत
हमीरपुर। वीरभूमि हमीरपुर (Hamirpur) जिला का एक और सबूत मां भारती की सेवा में शहीद हो गया है। हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सुरेंद्र ढटवालिया ने शहादत पाई है। बता दें कि मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस ( Warship INS) में हुए विस्फोट में तीन जवानों की दुख मौत हो गई थी। इस विस्फोट में हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सठवीं के सपूत सुरेंद्र ढटवालिया भी इस हादसे में शहीद हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: कश्मीर आतंकी हमला : एक और जवान ने हारी जिंदगी की जंग, 3 पुलिसकर्मी हुए शहीद
यह हादसा मुंबई डॉकयार्ड (Mumbai Dockyard) पर पेश आया थाा जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना में एमसीपीओ रैंक के अधिकारी सुरेंद्र ढटवालिया युद्धपोत हादसे में शहीद हो गए हैं। शहादत के समाचार के बाद उनके पैतृक गांव सठवीं में शोक की लहर छा गई है। हर दुखद हादसे के बारे में सुनकर स्तब्ध हो गया है। शहीद जवान अपने पीछे माता केहरो देवी पत्नी नीलम कुमारी एवं दो छोटी-छोटी बेटियां अंशिका और काजल को छोड़ गए। शहीद जवान पिछले लगभग 30 वर्षों से भारतीय नौसेना (Indian Navy) में अपनी सेवाएं दे रहा था। शहीद की पार्थिक देह कल पैतृक गांव में पहुंच रही है। हालांकि इसके बारे में अधिकारियों को अभी तक कोई पुख्ता सूचना उपलब्ध नहीं हो सकी है। खबर की पुष्टि एसडीएम (SDM) बड़सर शशि पाल शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि परिवारजनों को जरूर इसकी सूचना नौसेना अधिकारियों की तरफ से मिली है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


