-
Advertisement
अर्जुन कपूर ने खोली पोल, बोले- ऐश्वर्या की शादी में चाचा ने उठाई थी दूरबीन
बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की शादी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है। ये किस्सा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक रिएलिटी शो में शेयर किया है। यह किस्सा अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर से जुड़ा हुआ है, जो कि ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन हैं।
यह भी पढ़ें- वाटर क्वालिटी एनालाइज करता है ये डिवाइस, सिर्फ 299 रुपए है कीमत
अर्जुन कपूर ने बताया कि चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को दूरबीन से देखा था। इतना ही नहीं महीप कपूर ने अर्जुन कपूर को खासतौर पर दूरबीन लेने के लिए वापस घर भी भेजा था। उन्होंने बताया कि उनके चाचा ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल किया था और इसके साथ-साथ खूब तालियां बजाई थी। इसके अलावा दूरबीन के जरिए उन्होंने यह भी देखा था कि शादी में आखिर कौन-कौन से लोग शामिल हुए हैं।