-
Advertisement
HPSSC ने घोषित किए इन पोस्ट कोड के फाइनल रिजल्ट, जाने कितने हुए सफल
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC) ने तीन पोस्ट कोड का फाइनल परीक्षा परिणाम (Final Result) घोषित किया है। यह जानकारी कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोड 832 के तहत पंचायतीराज विभाग में कुक के एक पद के लिए रोलनंबर 832001036 अमित कुमार का चयन हुआ है। बता दें कि यह एक पद अनुबंध आधार पर भरा गया है। पद भरने के लिए 17 फरवरी 2021 को लिखित परीक्षा हुई थी
यह भी पढ़ें:HPSSC ने घोषित किए कनिष्ठ अभियंता और पर्यवेक्षक के फाइनल परिणाम, जाने डिटेल
लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर पांच को मूल्यांकन के लिए बुलाया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 3 फरवरी को आयोजित की थी। आज फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: HPSSC ने जारी किया इस पोस्ट कोड का फाइनल रिजल्ट जाने कितने हुए सफल
इसी तरह से पोस्ट कोड 853 फोरेंसिक साइंस विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट (Scientific Assistant) के दो पदों के लिए रोलनंबर 853000014 पूर्णिमा चौहान और रोलनंबर 853000004 ऐश्वर्या ठाकुर का चयन हुआ है। साइंटिफिक असिस्टेंट पोस्ट कोड 853 के दो पद अनुबंध आधार पर भरे गए हैं। इन पदों को भरने के लिए 14 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 6 को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। आज रिजल्ट घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: HPSSC ने इन दो पोस्ट कोड का फाइनल रिजल्ट किया घोषित, एक क्लिक पर जाने
पोस्ट कोड 850 लेबोरेटरी असिस्टेंट (Laboratory Assistant) के दो पदों के लिए 850000316 नीती शर्मा और रोलनंबर 850000934 हेमराज का चयन हुआ है। लेबोरेटरी असिस्टेंट पोस्ट कोड 850 के दो पद अनुबंध आधार पर भरे जाने के लिए 10 जुलाई 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 6 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया था। 21 जनवरी को मूल्यांकन प्रक्रिया हुई थी। आज रिजल्ट घोषित कर दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

