-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/04/cm-jai-ram-4.jpg)
हिमाचल दिवस: सीएम जयराम कल कर सकते हैं महंगाई भत्ते की घोषणा, इन्हें मिलेगा पुरस्कार
शिमला। हिमाचल के चंबा जिला में कल राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस (Himachal Day) समारोह होगा। इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) आज ही चंबा पहुंच गए हैं। वहीं कर्मचारियों को भी कल हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर सौगात मिलने की उम्मीद है। सीएम जयराम ठाकुर शुक्रवार को चंबा (Chamba) जिले के चौगान में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर तीन फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) (डीए) देने की घोषणा कर सकते हैं। डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी करने की तैयारी है। यह जनवरी 2022 से लेकर 31 मार्च तक दिया जा सकता है। हालांकि, आउटसोर्स कर्मचारियों की नीति और एरियर देने की घोषणा पर गुरुवार को संशय की ही स्थिति बनी रही।
हिमाचल दिवस पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट में की गई घोषणाओं पर भी मुहर लग सकती है। सीएम जयराम ठाकुर के साथ राज्यस्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी होंगे। हिमाचल दिवस पर जिलास्तर पर भी समारोह होंगे। बता दंे कि यह चुनावी साल है और सीएम जयराम किसी भी वर्ग को निराश नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उम्मीद है कि हिमाचल दिवस पर वह तीन प्रतिशत डीए की घोषणा कर सकते हैं। चंबा जिले के लिए भी कई योजनाएं शुरू किए जाने की भी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:चंबा में होगा हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, सीएम जयराम कर सकते हैं बड़ी घोषणा
इनको दिए जाएंगे सिविल सेवा, प्रेरणा स्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार
हिमाचल दिवस समारोह पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन किन्नौर को सिविल सेवा अवार्ड मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के माध्यम से जिला कुल्लू और किन्नौर के उपायुक्तों को भी सिविल सेवा पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रेरणा स्रोत सम्मान जोगिंद्रनगर के टेकचंद भंडारी, किन्नौर के कल्पा के श्याम सरण नेगी, धर्मशाला की स्वयंसेवी संस्था क्रांति के अध्यक्ष धीरज महाजन और हारमनी ऑफ द पाइन्स हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड को डीजीपी के माध्यम से दिए जाएंगे। हिमाचल गौरव पुरस्कार जिला सिरमौर के देवठी मझगांव के पद्मश्री विद्यानंद सरैक, चंबा की ललिता वकील, मरणोपरांत बाबा इकबाल सिंह को बडू् साहिब के डॉ. देवेंद्र सिंह के माध्यम से देंगे। इनके अलावा हिमाचल गौरव पुरस्कार डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, डॉ. गौतम व्यथित और विजय राज उपाध्याय को दिए जाएंगे