-
Advertisement
हिमाचल में कार दुर्घटनाग्रस्त, पिता की गई जान; बेटा और बेटी की हालत नाजुक
राजगढ़। हिमाचल के सिरमौर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई। जबकि दो किशोर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल (Injured) हुए हैं। घायलों का इलाज राजगढ़ अस्पताल (Rajgarh Hospital) में चल रहा है। यह हादसा सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ में सलेच में हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:बिग ब्रेकिंगः बाइक सवार को रौंदकर वाहन चालक फरार-युवक की मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार सलेच गांव में रविवार सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस (Police) को भी सूचना दी गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो किशोर गंभीर घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायल किशोर मृतक व्यक्ति के बच्चे हैं। हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र लायक राम निवासी गलटी जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि दोनों घायल महक वर्मा 15 वर्षीय और अभिषेक वर्मा 12 वर्षीय महेंद्र सिंह के बेटा और बेटी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…