-
Advertisement
कांगड़ाः फतेहपुर शिक्षा खंड में मल्टी टास्क वर्कर्स के इंटरव्यू 27 से
कांगड़ा। शिक्षा खंड फतेहपुर के तहत 21 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं व 4 माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर्स की नियुक्ति की जा रही है। मल्टी टास्क वर्कर्स के इंटरव्यू की तिथि विभाग की ओर से निर्धारित कर दी गई । प्रारम्भिक शिक्षा खंड कार्यलय फतेहपुर में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड टू संजय गुलेरी ने बताया 27 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला टकबाल ,तुहाहड़ ,झड़ोली ,मिन्ता ,भबरोली ,खुखनियाड़ा ,जखबड़ ,राजकीय माध्यमिक पाठशाला झुम्ब खास ब ललबाणा के आवेदक हिस्सा लेंगे। 28 जून को राजकीय पाठशालाओं में बटाहड़ी ,रे खास ,हटली ,बरोह ,मनोह ,धमेटा राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में बरुणा के इंटरव्यू होंगे।
यह भी पढ़ें:ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए इस दिन होंगी काउंसलिंग, यहां देखें डिटेल
साथ ही अंतिम दिन यानी 29 जून को प्राथमिक पाठशालाओं में मोहली ,मोच ,झुम्ब खास ,स्थाना ,ललबाणा ,सुनेट ,समलेट ,बरुणा ब राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में बोहाल में इंटरव्यू लिया जाएगा। शिक्षा खंड फतेहपुर में कुल 25 पदों के लिये 302 आवेदकों ने आवेदन किया है। ये साक्षात्कार प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यलय फतेहपुर में सुबह साढे दस से शाम पांच बजे तक एसडीएम फतेहपुर की अध्यक्षता में लिए जाएंगे। सभी को अपने- अपने मूल प्रमाण पत्र के साथ आना होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

