-
Advertisement
गोल्ड डिगर कहने वालों की सुष्मिता ने की बोलती बंद, दिया ऐसा करारा जवाब
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपने रिलेशन की खबरों को लेकर चर्चा में है। दरअसल, कुछ दिन पहले इंडियन प्रीमियर लीग को सफलतापूर्वक लॉन्च कर भारतीय क्रिकेट को अरबों डॉलर का उद्योग बनाने वाले ललित मोदी (Lalit Modi) ने सुष्मिता सेन के सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की थीं और अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। ऐसे में कुछ लोगों ने सुष्मिता को सपोर्ट किया, जबकि, कुछ ने उनकी खूब आलोचना की और उनको ट्रोल भी किया। वहीं, अब सुष्मिता से सेन ने ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें-ललित मोदी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा – मैं भगोड़ा नहीं हूं
बता दें कि लोग सुष्मिता सेन को पैसों की लालची औरत और गोल्ड डिगर कह रहे हैं। इसी बात पर सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sushmitasen47 पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। सुष्मिता ने अपनी एक तस्वीर के साथ लंबा नोट शेयर किया है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा कि बीते दिनों से लोग जो ना मेरे दोस्त हैं और ना मुझे जानते हैं, मेरे जीवन के बारे में तरह-तरह की टिप्पणियां दे रहे हैं। मुझे गोल्ड डिगर कहकर पुकार रहे हैं। लोग जमकर मेरी आलोचना कर रहे हैं, लेकिन मुझे इन सभी चीजों से फर्क नहीं पड़ता है। जो भी बुद्धिजीवी ऐसा सोच रहे हैं ये उनकी मानसिकता को साफ दिखाता है। इन तुच्छ मानसिकता वाले लोगों के अलावा मेरे शुभचिंतक हैं और मेरा परिवार मेरे साथ है। उन्होंने लिखा कि मैं गोल्ड से ज्यादा डायमंड पसंद करती हूं और आज भी उन्हें खुद खरीदती हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और हमेशा एक सूरज की तरह चमकती रहूंगी।

