-
Advertisement
यहां डॉक्टर ने किया महान काम, सरकार को दान की 600 करोड़ रुपए की संपत्ति
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक डॉक्टर अरविंद गोयल ने गरीबों की मदद के लिए अपनी पूरी संपत्ति यूपी सरकार (UP Government) को दान में दे दी है। दान में दी गई पूरी संपत्ति की कीमत करीब 600 करोड़ रुपए है। वह पिछले 50 सालों से काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अब राशन की दुकान में होगा बड़ा बदलाव, आम जनता मिलेगा ये फायदा
डॉ. गोयल ने कहा कि उन्होंने यह फैसला करीब 25 साल पहले लिया था। गोयल ने लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद के 50 गांवों को गोद लेकर लोगों को मुफ्त सुविधाएं मुहैया कराई थीं। उन्होंने राज्य में गरीबों के लिए मुफ्त शिक्षा और बेहतर इलाज की भी व्यवस्था की थी।
बता दें कि डॉक्टर अरविंद गोयल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम समेत चार बार राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पत्नी रेणु गोयल के अलावा अरविंद के दो बेटे और एक बेटी है।

