-
Advertisement
हिमाचल: कांग्रेस चुनाव समिति का हुआ गठन, इन नेताओं के नाम शामिल
Last Updated on August 17, 2022 by Neha Raina
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए प्रदेश चुनाव समिति (State Election Committee) का गठन किया है। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस समिति के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
ये भी पढ़ें-BJP संसदीय बोर्ड का हुआ ऐलान, हटाया गया गडकरी और शिवराज चौहान का नाम
इस समिति में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, आशा कुमारी, कुलदीप सिंह राठौर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। बता दें कि इस साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।