-
Advertisement
हिमाचल में कांग्रेस ने भंग की सात ब्लॉक कमेटी, कांगड़ा भी शामिल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव(Vidhansabha elections) से पहले राजनीतिक सरगर्मियां शुरु हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हो रही है वहीं कांग्रेस( Congress)में संगठन स्तर पर फेरबदल जारी है। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ( Rajiv Shukla)के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सात ब्लाक कमेटियों के भंग कर दिया है। इस संबंध में एक सूचना भी जारी की गई है। इनमें ब्लॉक कांग्रेस कसौली, हमीरपुर, कांगड़ा, सुलह, पच्छाद, जोगिंद्रनगर और ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट शामिल है। इस लिस्ट में कांगड़ा ब्लॉक कमेटी तो शामिल है पर नालागढ़ ब्लाक कमेटी शामिल नहीं है। जाहिर है कुछ दिनों पहले कांगड़ा के विधायक पवन काजल व नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group