-
Advertisement
नाहन में बोले सुरेश कश्यप-कांग्रेस लड़ रही अस्तित्व की लड़ाई
नाहन। चुनाव के नजदीक आते ही सियासी नेताओं की जुबान भी तीखी होती जा रही है। अब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप (State BJP President Suresh Kashyap) ने कांग्रेस पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। नाहन में अपने निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर काफी प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाना चाहिए। आज देश व प्रदेश में कांग्रेस डूबता जहाज है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में चुनाव से पहले ही ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी कांग्रेस : सुरेश कश्यप
उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) जो कभी कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे और करीब अपने 50 साल इस पार्टी को दिए। उन्होंने भी कांग्रेस को छोड़ दिया। यही नहीं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma) ने भी प्रदेश चुनाव प्रबंधन की स्क्रीनिंग कमेटी से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि आज परिवारवाद से कांग्रेस के नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद से दुखी होकर दशकों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करने वाले नेता आज कांग्रेस छोड़ने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज कई गुटों में बंटी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group