-
Advertisement
भोटा में घर में मौजूद और धड़ाम से गिर गया कच्चा मकान
भोटा। बरसात (Rain) का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। इस बरसात ने कई लोगों को बेघर कर दिया है। इसी तरह देर रात बारिश के कारण महल गांव में स्लेट नुमा कच्चा मकान गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना जान-माल का नुकसान हो सकता था। मकान मालिक ओम प्रकाश (Om Parkash) ने बताया बारिश के कारण उसके घर की पिछली दीवार टूट गई थी। इसके बाद अब पूरा मकान ही गिर गया है। इससे बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़ें:सुनो सरकार! पहले मकान गिरा अब बरामदाः कहां जाएगी 80 वर्ष की वृद्धा
पीड़ित ओम प्रकाश ने सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी आर्थिक सहायता की जाए। वहीं इस बारे में पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार (Surender Kumar) ने बताया कि उन्हें जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो वह तुरंत साथियों सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से घर सामान को बाहर निकाला। पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
उधरए पटवार वृत्त महल की राजस्व अधिकारी सपना शर्मा (Sapna Sharma) ने बताया कि मैंने कुछ दिन पहले मौके का दौरा किया था तो उस समय पिछली दीवार गिरी थी। अब पीड़ित परिवार से जानकारी मिली है पूरा मकान गिर गया है। इससे मकान मालिक ओम प्रकाश को काफी नुकसान पहुंचा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


