-
Advertisement
हिमाचल: कार से टकराया बाइक सवार, एक की गई जान- दूसरा घायल
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में कार की टक्कर से बाइक सवार (Bike Rider) युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) पुलिस थाना अंब के तहत दिलवां में हुआ। इस हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में दाखिल करवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृतक युवक की पहचान मुनीष कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी अप्पर अंदौरा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:किन्नौर में जेसीबी लोडर खाई में गिरा, सोलन में टकराए दो वाहन; एक की मौत-तीन घायल
मिली जानकारी के मुताबिक अंब-ऊना मार्ग पर दिलवां में गुरुवार दोपहर अंब (Amb) की तरफ आ रही एक कार ने अचानक बिना संकेत दिए मोड़ काट दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक चालक मुनीष कुमार पुत्र शाम सिंह निवासी निचला अंदौरा व मुनीष कुमार निवासी अप्पर अंदौरा घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए धुसाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां पर अप्पर अंदौरा के मुनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक चालक को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


