-
Advertisement
हिमाचल: मजदूर ने ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, पैसों के लेन देन को लेकर हुआ था झगड़ा
नाहन। हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नाहन (Nahan) जिला के कालाअंब (Kala Amb) में एक मजदूर (labourer) ने अपने ही ठेकेदार की हत्या (Murder) कर दी। आरोपी ने बीती रात को लोहे की चीज से ठेकेदार पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने समय रहते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय अरविंद सिंह पुत्र बचा सिंह निवासी गांव बहुआरा हरिबंस बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कुल्लू पुलिस ने सुलझाया पर्यटक हत्या मामला: 19 साल के दो आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह जोहड़ों इलाके में स्थित अंबिका अलॉयज नामक उद्योग में बतौर ठेकेदार (Contractor) काम करता था। मृतक यहां 36 वर्षीय मजदूर रमेश राजबर पुत्र विश्वनाथ राजबर निवासी गांव छतीराम परतावल उत्तर प्रदेश के साथ रहता था। रमेश भी अरविंद के पास ही काम करता था। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसी बीच रमेश ने ठेकेदार अरविंद सिंह को लोहे की किसी वस्तु के साथ मौत के घाट उतार दिया। कालाअंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की हत्या के मामले में मामला दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

