-
Advertisement
आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था: नरेंद्र मोदी
सुंदरनगर। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सुंदरनगर के जवाहर पार्क में विजय संकल्प रैली में पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हाटेश्वरी माता, शीतला माता, शिकारी माता (Hateshwari Mata, Sheetla Mata, Shikari Mata) का जिक्र किया और कहा कि मैं देवभूमि के सभी देवी.देवताओं को प्रणाम करता हूं। पीएम ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर होने की राह पर चला है (India is on the path of self-reliance)। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारत आज अपने खुद के हथियार बनाने पर जोर दे रहा है। कांग्रेस ने देश की रक्षा नहीं की। उल्टा कांग्रेस देश के विकास की हमेशा विरोधी रही है। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस (Congress) ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। कांग्रेस सरकार ने जमकर रक्षा सौदों में दलाली खाई है।
https://twitter.com/BJP4India/status/1588816415351791616
कांग्रेस ने माताओं और बहनों से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली (brokerage) खायी। हथियारों में दलाली खाकर कांग्रेस ने कितनी ही माताओं-बहनों से खिलवाड़ (messing with moms and sisters) किया है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वादा करती आ रही थी। लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया। देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी के निधन का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने 30 से ज्यादा बार मतदान किया था। दुनिया को अलविदा कहने से पहले भी उन्होंने वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाया। श्याम सरण नेगी (Shyam Saran Negi) ने दो दिन पहले ही अपना कर्तव्य निभाया और पोस्टल बैलेट से मतदान किया। हर देशवासी युवाओं और हर नागरिक को सदा सर्वदा उनसे प्रेरित होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भावुक मन से श्याम सरण नेगी को श्रद्धांजलि देता हूं और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
https://twitter.com/BJP4India/status/1588815746230276096
कांग्रेस की हमेशा घुमाओ, लटकाओ, भटकाओं की नीति रही : पीएम
हिमाचल के सुंदरनगर में चुनावी जनसभा करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमले बोले। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने 5-5 साल में सरकार बदलने की बात आप लोगों के दिमाग में भर रखी है। इससे हिमाचल का आपका नुकसान हो रहा है। पीएम ने कहा कि आप अगर सरकार से जवाबदेही चाहते हैए तो हिमाचल (Himachal) में बीजेपी सरकार को दोबारा मौका दीजिए। उन्होंने कहा कि अगर आपने यहां ऐसे लोगों को बिठा दिया जो आगे ही न बढ़ने देंए तो काम में रुकावट आएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के राज में आवास योजना के तहत प्रदेश में 2012.17 तक 15 घर बने।
वहीं जयराम सरकार (Jairam Sarkar) के कार्यकाल में 10 हजार घरों पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि झूठे वादे करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। कांग्रेस किसानों की कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस पहले भी झूठ बोलती रही है। उन्होंने कहा कि 2012 में कांग्रेस ने घोषणा पत्र जो वादे किएए उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी जो कहती है उसे पूरा करने में दिन.रात खपा देती है। बीजेपी ने 370 हटाने का संकल्प लिया थाए उसे पूरा किया है। वहीं बीजेपी ने राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया थाएउसे पूरा किया। हमने राम मंदिर बनाने का संकल्प भी इसी देवभूमि में लिया था, उसे पूरा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हिमाचल के लोगों ने बीजेपी को सेवा का मौका नहीं दिया होता तो आज 9 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंचता। उज्ज्वला का सिलेंडर (Ujjwala’s cylinder) नहीं पहुंचता। आयुष्मान योजना और हिमकेयर योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज नहीं मिलता। गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया नहीं होता।
वहीं कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वादा करती रही, पूरा नहीं किया। बीजेपी (BJP) ने केंद्र में सरकार बनते ही इसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा ने 370 हटानेए राम मंदिर बनाने और फौजियों को वन रेंक.वन पेंशन देने का संकल्प लिया थाए उसे पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हमेशा घुमाओ, लटकाओ, भटकाओं की नीति रही। पीएम मोदी आज पंजाब के अमृतसर (Amritsar) जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इसके बाद वह डेरे के श्रद्धालुओं से मिले और लंगर घर का दौरा भी किया। इस दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत इसका विवरण नहीं मिल पाया है।

