-
Advertisement
मंडी का पूरा जिला मांग रहे हम, पूरी मंडी चले हमारे साथ : जयराम ठाकुर
मंडी। हम मंडी (Mandi) का पूरा जिला मांग रहे हैं और यह मंडी बीजेपी के संग चलनी चाहिए। यह बात सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा के दौरान कही। अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर (Dharampur) के साथ उन्हें पूरे मंडी जिला का साथ चाहिए। सीएम होने के नाते वे पहली बार इस बात का जिक्र कर रहे हैं और साथ के लिए वे मंडी में भी जनता से बात करेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला के साथ धर्मपुर भी चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा रहे। इसी उम्मीद के साथ में आज धर्मपुर की जनता के बीच पहुंचे हैं। अपने संबोधन में सीएम जयराम ठाकुर ने बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर (BJP candidate Rajat Thakur) के पक्ष में जनमत की भी अपील की।
यह भी पढ़ें:राहुल गांधी के भाषण में कांग्रेसियों की ही बढ़ जाती है धड़कनें, तभी यात्रा पर भेजे: सीएम जयराम
इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार एक बार फिर सत्ता में आते ही गरीब के करीब रहकर काम करेगी। सीएम ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार से सत्ता में आती है तो शगुन योजना की राशि को बढ़ाकर 31 हजार से 51 हजार कर दिया जाएगा। वहीं गरीब परिवारों को साल में तीन सिलेंडर निशुल्क दिए जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्री महेंद्र सिंह (Minister Mahendra Singh) ने धर्मपुर को विकास के शिखर पर पहुंचाया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत कम लोग होते हैं जो अच्छे और बुरे वक्त में आपके साथ होते हैं। वे कई सालों से राजनीति कर रहे हैं और महेंद्र सिंह भरोसे के साथी रहे हैं। सीएम ने मंत्री महेंद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा ही उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं और हर स्थिति में उनका साथ दिया है। इस मौके पर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुरए जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

