-
Advertisement
बेटी के गिले शिकवे दूर करने में कामयाब हुए महेंद्र सिंह, भाई रजत के प्रचार में उतरी बहन वंदना
Last Updated on October 27, 2022 by sintu kumar
मंडी। भाई को टिकट मिलने के कारण खफा हुई बहन अब मान गई है और भाई के प्रचार का जिम्मा भी संभाल लिया है। हम बात कर रहे हैं धर्मपुर से बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर (BJP candidate Rajat Thakur) और उनकी बहन वंदना गुलेरिया की। यह दोनों कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की संतानें हैं। दोनों ही टिकट की दौड़ में थे, लेकिन बीजेपी ने रजत ठाकुर को टिकट दिया जिसके बाद वंदना गुलेरिया (Vandana Guleria) नाराज हो गई थी। वंदना की नाराजगी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। लेकिन नाराजगी के बाद अब वो मान गई हैं। आज वंदना के गृहक्षेत्र चोलथरा में रजत ठाकुर के कार्यक्रम रखे गए जिसमें कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Minister Mahendra Singh Thakur), बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर और बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री वंदना गुलेरिया भी शामिल हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र की जनता ने हर कदम पर उनका साथ दिया है जिसे वे कभी नहीं भूला सकते। आज पार्टी ने यहां से एक युवा को मौका दिया है और अब इसी युवा के साथ सभी मिलकर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को आगे लेकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें:नया प्रयोग कर इतिहास रचने की तैयारी में बीजेपी, एक साथ 68 विस क्षेत्रों में होगा शक्ति प्रदर्शन
इस मौके पर बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर ने कहा कि उनकी सोच शुरू से ही सभी को साथ लेकर चलने की रही है क्योंकि कभी भी एक अकेला व्यक्ति राजनीति नहीं कर सकता। क्षेत्र को यदि विकास के लिहाज से आगे लेकर जाना है तो मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को रोड़मैप सभी के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। इसमें वंदना गुलेरिया सहित सभी छोटे-बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के सुझावों का समावेश रहेगा।
हिमाचल प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर और महेंद्र सिंह ठाकुर के समक्ष अपनी बात रखी है। आज बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत हैए ताकि धर्मपुर के विकास को और आगे ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनते ही सीएम जयराम ठाकुर के हाथों चोलथरा पॉलिटेक्नि कॉलेज का शिलान्यास करवाया जाएगा।