-
Advertisement
पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर भूस्खलन, 3 घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही
शिलाई। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 शुक्रवार सुबह बोहराड में भूस्खलन होने से 3 घंटे बंद रहा। जानकारी के मुताबिक बोहराड़ में सुबह 5 बजे भारी भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों व जाम में फंसे यात्रियों ने कंपनी के अधिकारियों और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कई बार संपर्क किए जाने के बाद मार्ग को बहाल करने में 3 घंटे से अधिक का समय लगा दिया। इस दौरान चंडीगढ़ व देहरादून अस्पताल जाने वाले रोगियों, सरकारी कार्यालय को जाने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- कार हादसे में महिला की मौत, गाड़ी में हैंडब्रेक लगाना भूला चालक

बोहराड में हुए भूस्खलन से जाम में फंसे विक्रम, गुरुदत्त, सुरेश कुमार व मामराज शर्मा ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान अकसर भूस्खलन से कई कई घंटे रोड बाधित होता है। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह भी भूस्खलन के चलते सड़क तीन घंटे बंद रही। इससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।


