-
Advertisement
कांगड़ा के तरसूह में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से दहशत
कांगड़ा। तरसूह (Tarsuh) में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रमन कुमार (Raman Kumar) उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। शव घर के पास ही खून से लथपथ अवस्था में मिला है। शव (Deadbody) को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव को दस फीट गहरी में खाई में फेंका गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई है। वहीं पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। वहीं इस संबंध में तरसूह पंचायत के प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी सुबह मिली।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बड़ा हादसा-दो की गईं जान,एक की हालत नाज़ुक
उन्होंने तुरंत कांगड़ा पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि जंगल (Forest) की ओर जा रहे लोगों ने रास्ते में खून बिखरा हुआ देखा और नीचे झांका तो दस फीट नीचे युवक का शव पड़ा था। ऐसा लग रहा है कि युवक के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। क्योंकि सिर और मुंह से काफी खून निकला है। वहीं मृतक का मोबाइल गायब है। फोरेंसिक टीम (forensic team) आसपास के पूरे क्षेत्र की जांच कर रही है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया की तरसूह पंचायत में एक शव मिलने की जानकारी मिली है और मौके पर कांगड़ा पुलिस (Kangra Police) पहुंच गई है। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई हैं। मृतक के परिवार में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई भी हैं। मृतक कांगड़ा में पेंटर का काम करता था।

