-
Advertisement
जयराम ठाकुर से मिलने ओक ओवर पहुंचे सुखविंदर सुक्खू
Last Updated on December 10, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का नाम सीएम के लिए घोषित होने के बाद सुक्खू ने ओक ओवर में जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी मोजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस विधायक दल द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री जी को उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
आशा करता हूं कि प्रदेशवासियों से किए वायदों को आप प्राथमिकता से निभाएंगे। pic.twitter.com/LG2cZVHbYw
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) December 10, 2022
जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम पद के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम मिलकर हिमाचल के लोगों की सेवा करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group