-
Advertisement
गुम है किसी के प्यार में सीरियल में अब पत्रलेखा का होगा आखिरी एपिसोड
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Gum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) में हर रोज कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। दर्शक इस शो को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में शो में सई, विराट और पाखी के बीच लव ट्राएंगल(Love triangle between Pakhi) चल रहा है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया है जो काफी खतरनाक नजर आ रहा है। साथ ही इस प्रोमो को देखकर फैंस भी चौंक गए हैं लगे भी क्यों नहीं, इस शो की जान जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
यह भी पढ़ें:परिणीति चोपड़ा: अब मैं खुश हूं, मुझे मेरी मेहनत का फल मिलने लगा है
हाल ही में यह दिखाया गया कि स्कूल पिकनिक से लौट रही बस का एक्सीडेंट हो जाता है और विराट सई को बचा लेता है, लेकिन उसे पाखी (Pakhi) की बिल्कुल याद नहीं आती। पाखी बस में बेहोश पड़ी है, उसे होश आता है और बस से देखती है कि विराट, वीनू और सावी सभी सई की देखभाल करने में व्यस्त हैं, वह हैरान है कि कोई उसे याद भी नहीं करता। यह देखकर पाखी बस में बैठकर रोने लगती है। बस खाई में झूलती रहती है। जैसे ही बस नीचे गिरने लगती है, पाखी को अपने पुराने दिन याद आने लगते हैं।पाखी बस सहित नीचे खाई में गिर जाती है। दूसरी ओर, परिवार के सदस्य विराट से कहते हैं कि उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि पाखी अब इस दुनिया में नहीं है।आने वाले एपिसोड में, यह देखा जाएगा कि सई पाखी को खोजने के लिए निकलती है और वहां वह पाखी को बेहोश पाती है। वह पाखी की ओर बढ़ने ही वाली होती है कि तभी एक मगरमच्छ सामने आ जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई पाखी की जान बचा पाएगा या नहीं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


