-
Advertisement
Mukesh Agnihotri | Chief Minister | Social Media |
Last Updated on December 21, 2022 by sintu kumar
मुकेश का सोशल मीडिया हैंडल करने वाली टीम एक्टिव है। पल-पल की गतिविधियों को साथ-साथ अपडेट किया जाता है। जैसे ही मुकेश ने उप मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तो मुकेश की टीम ने सोशल मीडिया पर चाहे वो फेसबुक हो या ट्विटर हैंडल,सब जगह उनके पद के नामकरण के साथ कवर फोटो भी बदल दिया। खबर यहीं से शुरू होती है। हम जो कुछ भी दर्शाने या बताने जा रहे हैं उसमें मुकेश अग्निहोत्री या उनकी सोशल मीडिया हैंडल करने वाली टीम की कोई गलती नहीं है। बस ऐसा कुछ तकनीकी कारणों से हो गया कि मुकेश सोशल मीडिया पर उप मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बन गए।