-
Advertisement
हिमाचल: आज सुलझ सकता है सीमेंट प्लांट विवाद, उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक
शिमला। हिमाचल में पिछले 38 दिन से चल रहा सीमेंट प्लांट विवाद (Cement Plant Dispute) आज यानी शुक्रवार को सुलझ सकता है। इसे सुलझाने के लिए आज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Industry Minister Harshvardhan Chauhan) की अध्यक्षता में बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश सचिवालय में चल रही इस बैठक में दोनों सीमेंट कंपनियों के प्रबंधक और ट्रक यूनियनों (Truck Union) के सदस्यों सहित उद्योग परिवहन और राज्य आपूर्ति निगम के अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित हैं। आज की इस बैठक में माल भाड़े को लेकर नए रेट पर दोनों पक्षों के बीच चर्चा होगी।
यह भी पढ़े:सुक्खू के द्वार पहुंचे जेओए आईटी अभ्यर्थी, कहा – हमारा दर्द समझें सीएम
बता दें कि नई सरकार के बनते ही शुरू हुए इस विवाद को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) भी जल्द सुलझाना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आज यह पहली बैठक हो रही है। हालांकि इससे पहले 10 बैठकें अधिकारी अपने स्तर पर कर चुके हैं, लेकिन उनमें कोई हल नहीं निकल पाया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आज की इस बैठक (Meeting) में विवाद सुलझ सकता है।

