-
Advertisement
राज्यपाल शुक्ल का नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत
Last Updated on February 25, 2023 by sintu kumar
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla) का शनिवार को नई दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल सदन (Himachal Sadan) में पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली केंद्र व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल बनने के उपरांत दिल्ली का यह उनका पहला तीन दिवसीय दौरा है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल (Himachal) को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और उच्च परंपराएं हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और हरियाली के संरक्षण की दिशा में कार्य करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…