-
Advertisement
एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट में यात्री का हंगामा, वापस दिल्ली लौटा विमान
फ्लाइट में यात्रियों द्वारा हंगामा किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आज सुबह भी एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। क्रू मेंबर ने उस यात्री को शांत करना की कोशिश की गई लेकिन जब बात नहीं बनी तो फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार सुबह 6.35 बजे दिल्ली से लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बात एक यात्री का क्रू मेंबर से विवाद हो गया। क्रू मेंबर ने यात्री को शांत करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करता रहा । हाल ये हुआ कि फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान के वापस दिल्ली पहुंचने के बाद क्रू मेंबर ने एयरपोर्ट पुलिस ने उपद्रवी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की ओर से यात्री के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। एयर इंडिया ने अपनी शिकायत में कहा कि यात्री को चेतावनी दी गई लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। यात्री ने केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक नकुसान भी पहुंचाया है। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद हैं और लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।