-
Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन लड़खड़ा कर औंधे मुंह गिरे-देखें वीडियो
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) गुरुवार को यूएस एयरफोर्स एकेडमी समारोह (US Air Force Academy Ceremony) में शिरकत के बाद जब वापस लौट रहे थे तो मंच पर उनके कदम लड़खड़ा गए और 80 साल के बाइडेन बुरी तरह गिर (Fell Down) पड़े। जो बाइडेन को तुरंत यूएस एयरफोर्स के अधिकारियों ने संभाला और उन्हें कार तक पहुंचाया। बाइडेन ने यूएस एयरफोर्स एकेडमी में शुरुआती भाषण देने के बाद एक कैडेट से हाथ मिलाया, जिसके आगे बढ़ने के तुरंत बाद लड़खड़ा गए। जो बाइडेन गिरने के तुरंत बाद किसी सामान की तरफ इशारा किया, जिसके वजह से वो गिर गए थे।
BREAKING: Biden takes a big fall on stage just now at the U.S. Air Force Academy graduation pic.twitter.com/GxkMbpyoNo
— Jake Schneider (@jacobkschneider) June 1, 2023
बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव 2024 में फिर से उतरने वाले हैं
व्हाइट हाउस के कमिन्युकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने बाइडेन के गिरने के कुछ ही समय बाद ट्वीट किया कि वह ठीक हैं। बाइडेन अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जो राष्ट्रपति के पद आसीन हैं। बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव 2024 के मैदान में फिर से उतरने वाले हैं। जो बाइडेन हाल ही में जापान के हिरोशिमा में जी 7 शिखर सम्मेलन में लड़खड़ा गए थे। हालांकि, बाइडेन गिरते-गिरते बच गए थे।