-
Advertisement
आदिपुरुष के ट्रेलर में दिखा प्रभास का यह लुक, फैंस हैरान
मुंबई। फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज से चंद दिन पहले मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया। इस मेगा इवेंट में शो की स्टारकास्ट से लेकर मेकर्स तक सभी मौजूद रहे। इवेंट में प्रभास (Prabhas) कृति सैनन (Kriti Senon) और ओम राउत के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। लेकिन भीड़ के ठीक सामने पृष्ठभूमि में प्रभास का एक ऐसा लुक सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। उनका मानना है कि प्रभास एक परफेक्ट हसबैंड मैटेरियल हैं।
ट्रेलर लॉन्च का यह वीडियो हो रहा वायरल
प्रभास को उनके फैंस तो जेंटलमैन मानते ही हैं, लेकिन लेडीज को ट्रीट करने में कैसे वह बहुत छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखते हैं यह इस वीडियो में नजर आ रहा है। दरअसल निर्देशक ओम राउत और प्रभास साथ में खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रहे होते हैं और क्राउड का अभिवादन कर रहे होते हैं। तभी प्रभास को याद आता है कि कृति सैनन पीछे बैठी हैं। वह कृति को हाथ पकड़कर उठाते हैं और फिर उन्हें भी साथ में ले लेते हैं।
प्रभास ने कृति की कमर से हटाया हाथ
तीनों साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे होते हैं तभी प्रभास का हाथ कृति की कमर पर जाता है। ठीक उसी तरह जैसे कई लोग साथ में फोटो खिंचवाते हैं तो एक दूसरे की कमर या कंधे पर हाथ रख लेते हैं। लेकिन प्रभास का हाथ कृति की कमर की तरफ जा ही रहा होता है, तभी उन्हें अचानक अहसास होता है कि उनकी पार्टनर फीमेल है। प्रभास फौरन अपना हाथ पीछे खींचते हैं और यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
फैंस का रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में लोग प्रभास के अंदाज और उनके क्यूट नेचर की तारीफें करते नहीं थक रहे। खास बात ये है कि प्रभास के साथ काम करने के बाद कृति सैनन भी उनकी दीवानी हो गई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया था कि प्रभास ज्यादा बात नहीं करते। यह सच नहीं है। वह असल में बहुत बातें करता है। वह बहुत स्वीट, हार्ड वर्किंग और फूडी है। मुझे लगता है कि उसकी सौम्यता ही राम के उसके किरदार में छलककर आती है।
यह भी पढ़े:अक्टूबर में मां बन जाएंगी स्वरा भास्कर, शेयर किया बेबी बंप फ्लॉन्ट

