-
Advertisement
लिव-इन पार्टनर को मारकर शव कुत्तों को खिलाया, बॉडी को कुकर में उबाला
मुंबई। मायानगी में श्रद्धा वालकर (Shraddha walker) मर्डर केस से भी घिनौना हत्या का एक और मामला सामने आया है। यहां मीरा रोड इलाके में 56 साल के अधेड़ ने 32 साल की लिव-इन पार्टनर (Live in partner) की हत्या कर लाश को पहले आरी से काटा और फिर शव के टुकड़ों को कुकर में उबालकर कुत्तों को खिला दिया। आरोपी का नाम मनोज साहनी (Manoj Sahni) है।
वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य (Saraswati Vaidya) नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए से रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के डीसीपी जंयत बजबाले ने बताया- हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अनुमान है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
दोनों में हुआ था झगड़ा
पुलिस के मुताबिक घटना से पहले मनोज और सरस्वती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनोज ने महिला की हत्या कर उसके शरीर को कटर से काट दिया। सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया।
बीच पर मिली थी सिर कटी लाश
पिछले हफ्ते 2 जून को मुंबई के भायंदर बीच पर एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश एक सूटकेस में रखी हुई थी। पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। ये लाश बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली अंजलि सिंह की थी। अंजलि पिछले 2 साल से मुंबई में रह रही थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में अंजलि के पति मिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिंटू ने लड़ाई के दौरान अंजलि का सिर दीवार में दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े:घुमारवीं में पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई, डंडे से मारा, बालों से घसीटा

