- Advertisement -
मुंबई से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर के ऊपर तेजाब फेंक दिया। सुबह सवेरे जब महिला पानी की टंकी भरने के लिए उठी तो आरोपी बाहर से आया और पार्टनर के ऊपर तेजाब फेंक दिया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 62 वर्षीय महेश पुजारी के रूप में हुई है जबकि उसकी लिव-इन पार्टनर 54 साल की है। दोनों 25 वर्ष से कल्बादेवी के पास एक चाल में रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद रहने लगा था। महिला शख्स पर घर से जाने का दबाव बना रही थी और वह दो दिनों से घर से बाहर रह रहा था।
लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने बताया कि पुजारी का अपनी पार्टनर से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह तेजाब लेकर लौटा और महिला के ऊपर डाल दिया। तेजाब से झुलसी महिला को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
- Advertisement -