-
Advertisement
अजब: कंपनी ने इस लड़की को इसलिए नहीं दी नौकरी, क्योंकि वह है दूसरों से ज्यादा गोरी
नई दिल्ली। भीषण बेरोजगारी (Peak Unemployment) के इस दौर में आपको नौकरी इसलिए न मिले कि आपका रंग दूसरों से ज्यादा गोरा (Fair Complexion) है तो यह हद दर्जे की नाइंसाफी कहलाएगी। कुछ इसी तरह का वाकया हुआ है एक लड़की के साथ। लड़की ने LinkedIn पोस्ट पर अपनी आपबीती साझा की है। उसका दावा है कि उसे इंटरव्यू के तीनों राउंड क्लियर करने के बाद भी इसलिए नौकरी नहीं मिली, क्योंकि उसका रंग ज्यादा गोरा है। प्रतीक्षा जिचकर ने लिंक्डइन पर नौकरी के लिए इंटरव्यू पास करने के दौरान हुए अनुभव को साझा किया है, जिसमें बताया कि कैसे रिक्रूटर्स ने उसे नौकरी न देने का अजीब कारण दिया।

प्रतीक्षा की पोस्ट को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि रंगभेद (Apartheid) को लेकर लोगों की सोच में जरा भी बदलाव नहीं आया है। दो दिन पुरानी इस पोस्ट में लड़की ने लिखा- मुझे इंटरव्यू के फाइनल राउंड में रिजेक्ट (Rejected in the Final Round of Interview) कर दिया गया, क्योंकि मेरी त्वचा का रंग बाकी टीम की तुलना में गोरा है। आपने सही पढ़ा, इंटरव्यू के तीन राउंड और असाइनमेंट के 1 राउंड के बाद योग्यता और अनुभव के साथ भी मैं इस पोस्ट के लिए ठीक नहीं थी क्योंकि मेरी त्वचा का रंग मौजूदा टीम की तुलना में अधिक गोरा था। अजीब है कि रिक्रूटर्स चाहते थे कि टीम में कोई मतभेद न हो और इसलिए मुझे नौकरी नहीं दी गई।
A girl got rejected because she had a fair complexion
What a time to be alive pic.twitter.com/bGNZISfp4c
— Aryan Trivedi (@AryanTrivedi_7) July 25, 2023
कंपनी ने मेल पर यह लिखा
प्रतीक्षा ने कंपनी से मिले मेल का स्क्रीनशॉट (Screenshot) भी अपने पोस्ट में अटैच किया। इसमें लिखा था- रिक्रूटमेंट प्रोसेस में शामिल होने के लिए शुक्रिया। लेकिन, हम आपको नौकरी पर नहीं रख सकते। आपकी स्किल, क्वालिफिकेशन से हमें कोई शिकायत नहीं है। पर आपका स्किन टोन हमारी टीम की तुलना में थोड़ा ज्यादा गोरा है और हम टीम में कोई विवाद नहीं चाहते। इसलिए आपको नौकरी नहीं दे सकते।
काम के आधार पर नौकरी मिले
लड़की को जिस तरह रंग की वजह से पक्षपात का सामना करना पड़ा उससे लोग काफी हैरान थे। ट्विटर पर पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोग इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा- कभी लोगों को सांवले रंग से दिक्कत होती है तो कभी गोरे। काम के आधार पर चयन किया जाना चाहिए। ये किस तरह की घटिया बात है। दूसरे ने लिखा- ये गलत है और आपको इसके लिए इस कंपनी से जवाब मांगना ही चाहिए।

