-
Advertisement
पठानकोट- मंडी एनएच पर 32 मील में फिर दरकी पहाड़ी, लगा लंबा जाम
पठानकोट- मंडी एनएच पर 32 मील में पहाड़ी से गिर रहा मलबा परेशानी का सबब बन गया है। यहां पर फोरलेन कंपनी ने जब से पहाड़ी के खोदा है तब से बारिश होने पर लगातार मलबा गिर रहा है। जिस कारण यहां पर अकसर वाहनों की आवाजाही बंद हो रही है। बारिश के चलते आज सुबह भी लैंडस्लाइड हुआ और मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद जाने के कारण वाहनों की सारा ट्रैफिक रुक गया और जाम लग गया। सुबह सवेरे लोग अगने गंतव्य पर नहीं जा पाए यहां तक कि छात्र भी स्कूल नहीं पहुंच पाए।
बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड होने के कारण खड्ड की तरफ का मार्ग धंस गया है, जबकि एक तरफ का मार्ग खोला गया है, लेकिन वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। जेसीबी से धक्का लगाकर वाहनों को निकाला जा रहा है। सरकारी व निजी बसें जाम पर फंसी रहीं। हालांकि फोरलेन कंपनी की पोकलेन मलबे को हटाने में जुटी हुई है, परंतु जितना मलबा मशीनरी हटा रही है, उतना मलबा फिर गिर जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
