-
Advertisement
देश-दुनिया से कटा किन्नौरः चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर निगुलसरी में गिरा पहाड़
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश का किन्नौर (Kinnaur) एक बार फिर देश-दुनिया से कट गया है। निगुलसरी में बीती रात लैंडस्लाइड (Landslide) हो गया। भारत-तिब्बत बॉर्डर को जोड़ने वाला चंडीगढ़-शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 (Chandigarh Shimla Kinnaur NH-5) पूरी तरह बंद हो गया है। 150 से 200 मीटर सड़क का नामो निशां तक मिट गया है। इससे हाईवे के जल्दी बहाल होने की भी उम्मीद नहीं बची है। हाईवे पर अब दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।
बागवानों को हो रही परेशानी
सबसे ज्यादा परेशानी सेब बागवानों को हो रही है। किन्नौर जिले (Kinnaur) के निचले इलाकों में सेब की फसल तैयार हो गई है। ऐसे में सड़क बहाल नहीं होने तक बागवानों को सेब (Apple) सड़ने का डर सताने लगा है। स्थानीय प्रशासन और PWD महकमा सड़क की बहाली में जुट गया है। निगुलसरी में पिछले कल भी लैंडस्लाइड के बाद सेब से लदी दो गाड़ियां पिकअप और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त (Damage) हो गए थे। इससे 15 से 20 लाख रुपए का सेब भी बर्बाद हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
पावर प्रोजेक्ट को भूस्खलन का जिम्मेवार मान रहे लोग
किन्नौर के लोग पावर प्रोजेक्ट (Power Project) को भूस्खलन का जिम्मेवार मान रहे हैं। लोगों ने बताया कि जिस जगह बीती रात में लैंडस्लाइड हुआ है, उसके नीचे भी NJPC के नाथपा झाखड़ी प्रोजेक्ट की टनल बनी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

