-
Advertisement
दहल रहा है किन्नौर: बटेसरी में फिर हुआ लैंडस्लाइड, रात में पर आवाजाही पर रोक
Last Updated on August 20, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल (Himachal) का किन्नौर (Kinnaur) दहल रहा है। मानसून के दौरान कई बार लैंडस्लाइड (Landslide) की खबरें आई हैं। दो हादसों में तो कई लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर बात यह है कि किन्नौर के सांगला के बटसेरी में फिर भूस्खलन हुआ है। यह वही स्थान है जहां बीते 25 जुलाई को लैंडस्लाइड के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: किन्नौर लैंडस्लाइड: अंतिम तीन शव भी मलबे से बरामद, रोका गया सर्च ऑपरेशन
बाल-बाल बचे आईटीबीपी के जवान
गनीमत रही कि लैंडस्लाइड के दौरान छितकुल से सांगला की ओर आ रहे आईटीबीपी के चार वाहनों में सवार जवान पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, वाहनों को आंशिक नुकसान हुआ है। घटना के वक्त 40 मजदूरों, सांगला पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने भी भागकर जान बचाई।
इधर लैंडस्लाइड की जानकारी मिलते ही तहसीलदार जयचंद धीमान, सांगला थाना एएसआई सुशील कायथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। धीमान ने लोगों से अपील की है कि वे रात में सांगला घाटी में सफर नहीं करें। साथ ही काम के दौरान लैंडस्लाइड वाले स्थल पर अधिक मजदूर जमा ना हों।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…