-
Advertisement
परिणीति-राघव चड्ढा की शादी में आएंगे 50 से ज्यादा VVIP, निक जोनास नहीं होंगे
उदयपुर। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की 24 सितंबर को होने वाली शादी में 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत बॉलीवुड और राजनीति के क्षेत्र की कई मशहूर हस्तियों के आने की संभावना है। यहां होने वाली इस शाही शादी में 50 से ज्यादा VVIP के आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा (Actress Priyanka Chopra) के पति निक जोनास (Nick Jonas) शादी में नहीं आएंगे।
इस मौके पर वर और वधू को आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आ सकते हैं। सभी मेहमान हैं शुक्रवार शाम तक विवाह स्थल ताज लेक पैलेस में आ जाएंगे। शादी में 200 मेहमान शामिल होंगे, जिसमें 50 से ज्यादा VVIP हैं।
सिने जगत के इन सितारों के आने की उम्मीद
माना जा रहा है कि सिने जगत के प्रमुख सितारों में अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर इस शादी में शामिल हो सकते हैं। तीनों ही एक्टर्स के साथ परिणीति काम कर चुकी हैं और इनके साथ परिणीति का अच्छा बॉन्ड है। फिलहाल जो रिपोर्ट्स आई हैं, उसके मुताबिक प्रियंका चोपड़ा 23 सितंबर को भारत आएंगी और वो भी अपनी बेटी मालती के साथ। निक अपने काम की वजह से शायद शादी में शामिल न हो पाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

