-
Advertisement
MMU में फीस वसूली- अनियमितता के आरोपों की जांच करेगी कमेटी: शिक्षा मंत्री
शिमला। सोलन के महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी (MMU) में मैनेजमेंट कोटे के बच्चों से वसूली जाने वाली फीस में अनियमितताओं (Students From Management Quota) की जांच एक कमेटी करेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा (Himachal Vidhan Sabha) में इस बात का ऐलान किया। कमेटी की अध्यक्षता शिक्षा सचिव करेंगे। विधानसभा में विधायक राजेश धर्माणी ने इस मामले को उठाया था।
धर्माणी ने कहा कि यूनिवर्सिटी में स्टेट कोटे को भी कम कर दिया गया है, जिसे 50 फीसदी किया जाना चाहिए। इसके साथ मैनेजमेंट कोटे में फीस वसूली को लेकर कई तरह की अनियमितताएं है। कई बच्चों से मैनेजमेंट कोटे में ज्यादा फीस (Excess Fee) वसूली जाती है। यदि उसका विरोध किया जाए तो उन्हें एडमिशन नहीं मिलती या फिर जो वहां पर पढ रहे हैं उनके विरोध करने पर बच्चों को फेल करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमएमयू का प्रबंधन बेलगाम घोड़े की तरह है, जिस पर कोई असर नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि यदि डाक्टर बनने के लिए कोई दो से चार करोड़ रूपए खर्च करता है तो वह बाद में क्या करेगा।
एक और संस्थान की मनमानी का उठा मामला
विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल ने काला अंब के एक संस्थान (Another Institution In Kala Amb) में बच्चों को स्कॉलरशिप नहीं मिलने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को थर्ड सेमेस्टर में बैठने नहीं दिया जा रहा है। सरकार तुरंत कदम उठाए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि दोनों मामलों में सरकार कार्रवाई करेगी। एमएमयू यूनिवर्सिटी में जियोलोजिकल सर्वेक्षण भी करवाया जाएगा। इसके अलावा तीनों प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेजों के मामले में भी संज्ञान लिया जाएगा।
यह भी पढ़े:वर्ल्ड टूरिज्म डे को बनाया जाएगा खास, हिमाचली परंपरा से रूबरू होंगे पर्यटक
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

