-
Advertisement
जैकलीन फर्नांडिस ने हॉलीवुड के इस सुपरस्टार के साथ शेयर की फोटो, लोग हैरान
मुंबई। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने एक पोस्ट से इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में वह हॉलीवुड एक्टर जीन-क्लाउड वैन डैम (Jean Claude Van Damme) के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट को देखते ही एक्ट्रेस के हॉलीवुड एंट्री को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं कि दीपिका पादुकोण व आलिया भट्ट के बाद जैकलीन भी हॉलीवुड की तैयारी कर रही हैं।
जैकलीन फर्नांडिस और जीन क्लाउड के फोटो को देखने के बाद से हर कोई यह अंदाज़ लगाने की कोशिश कर रहा है कि इन दोनों के बीच में क्या पक रहा है? वहीं, एक्ट्रेस ने भी अपने पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन से कुछ इशारा जरूर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, वैन डैम के साथ! इस कोलेबरेशन (Collaboration) के लिए इंतजार नहीं कर सकते!
हॉलीवुड एंट्री की चर्चा
बहरहाल, एक्ट्रेस के पोस्ट पर भी फैंस कमेंट करके जानना चाहते हैं कि वह उनके साथ कोई फिल्म करने वाली हैं या कुछ और। एक ने लिखा, ओ! यह उसके पास कैसे पहुंच गईं? लगता है कि कुछ होने वाला है। वहीं, एक अन्य ने लिखा, विश्वास नहीं हो रहा! एक अन्य फैन ने लिखा, बढ़िया सहयोग।
वरुण धवन ने दी बधाई
वहीं वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्ट किया। एक्टर ने तो अभी से जैकलीन फर्नांडिस को जीन के साथ काम करने की शुभकामनाएं दे डाली। इस पोस्ट को देख फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस अब हॉलीवुड का रुख भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़े:फ्री टिकट के ऑफर से ‘जवान’ ने ‘गदर 2’ को पटका, बनी सबसे कमाऊ फिल्म

