-
Advertisement
कांगड़ा और ऊना में दो पुलों को गडकरी की मंजूरी, खुलेंगे विकास के नए रास्ते
ऊना। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने ऊना और कांगड़ा (Una And Kangra) में बनने वाले दो पुलों के लिए सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CIRF) के तहत 154.25 करोड़ की परियोजना को मंज़ूरी दी है। स्वां नदी पर 50.60 करोड़ रुपए और पौंग डैम (Pong Dam) के पास ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपए की लागत से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। गडकरी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करीब 4 महीने पहले इन परियोजनाओं का प्रस्ताव CRIF के तहत भेजा था। राजनेता भवानी सिंह पठानिया ने भी अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 103.65 करोड़ की लागत से ब्यास नदी पर बनने वाला पुल फतेहपुर और पौंग डैम को बायपास कर के संपूर्ण अनोह, स्थाना से रियाली तक के निवासियों के लिए एक नया सवेरा लेकर आएगा. इंडस्ट्री, कृषि और टूरिज्म के विकास का यह पहला कदम है।
देश में सुगम यातायात के लिए इंफ़्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ीकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है।
आज हमने सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड CIRF के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के ऊना व कांगड़ा क्षेत्र के लिए 154.25 करोड़ की योजनाओं की मंज़ूरी दे दी है।
विगत दिनों हिमाचल प्राकृतिक आपदा से…— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 5, 2023
इसलिए खास है यह सेतुबंधन
फतेहपुर के स्थाना से घाटी टैरेस तक बनने बाले रोड पर पौंग बांध के ठीक नीचे व्यास दरिया के ऊपर बनने वाला पुल (सेतुबंधन) खास है।
- यह जिला कांगड़ा का सबसे लंबा पुल होगा।
- संभवतः हिमाचल में बिलासपुर के बाद यह दूसरा सबसे लंबा पुल होगा।
- फतेहपुर का पहला पुल जो 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनेगा।
- पहला पुल जिसमें 50 मीटर लंबाई वाले 16 स्पैन लगे होंगे।
- पुल बनने से खटियाड़ से तलवाड़ा रोड 24 घंटे खुला रहेगा।
- विधानसभा इंदौरा के औद्योगिक क्षेत्र कंदरोड़ी और विधानसभा जसवां प्रागपुर के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में बड़े वाहनों योग्य सड़क से सीधी कनेक्टिविटी होगी।
- फतेहपुर विधानसभा के जखबड़ में इंडस्ट्री स्थापित होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़े:औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना है सुख सरकार का लक्ष्य