-
Advertisement
handloom / Bilaspur/womenempowerment
प्रदेश के साथ अब बिलासपुर जिला की महिलाएं भी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट में अपना हुनर दिखाएंगी। समाजसेवी संस्था चेतना ने पीएम नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के सपने को पूर्ण करने के प्रति बिलासपुर जिला में हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम में नया अध्याय शुरू किया है। चेतना संस्था की संस्थापक डॉ मल्लिका नड्डा ने विजयपुर स्थित चेतना कार्यालय में अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल करते हुए हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। जिससे अब बिलासपुर जिला की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा। हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को बिलासपुर जिला में बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ और हिमाचल के प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है। ताकि समय समय पर इनकी सहायता ली जा सके। इस अवसर पर चंडीगढ़ से आए समाजसेवी जगमोहन ने चेतना संस्था को दो इलेक्ट्रिक स्कूटी भी प्रदान की।