-
Advertisement
कभी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, अब वहीं बॉलिंग कोच बने मलिंगा
मुंबई। कभी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियन (MI) के लिए खेलने वाले श्रीलंका के पूर्व फास्ट बॉलर लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) अब इसी क्लब के बॉलिंग कोच (Bowling Coach) बन गए हैं। लसिथ मलिंगा MI न्यूयॉर्क के लिए बॉलिंग कोच और SA20 में MI केपटाउन के लिए भी बॉलिंग कोच का काम देखते हैं।
मुंबई इंडियंस का बॉलिंग कोच नियुक्त किए जाने के बाद लसिथ मलिंगा ने कहा कि, “यह मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। मैं मार्क बाउचर और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ मिलकर टीम में काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं विशेष रूप से बॉलिंग यूनिट का काम देखूंगा। मुंबई इंडियंस की बॉलिंग यूनिट में नई प्रतिभा है जिसमें आगे बढ़ने की बहुत क्षमता है’’।
कई बार अपने दम पर जिताया है मैच
बता दें कि लसिथ मलिंगा श्रीलंकाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज थे। कई बार उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से अपने टीम को जीत दिलाया है। लसिथ मलिंगा साल 2008 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं, जिसमें उन्होंने 11 साल एक गेंदबाज के रूप में बिताया। मलिंगा ने कई बार अपनी गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को निर्णायक मैच भी जिताया है।