-
Advertisement
Shiva | Temple | Baijnath |
आज बैकुंठ चौदस पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में 15,000 से अधिक अखरोटों की बारिश हुई। भारी संख्या में लोगों ने मंदिर के नीचे इन अखरोटों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। हर वर्ष ऐतिहासिक शिव मंदिर में यह धार्मिक त्योहार वर्षों से मनाया जा रहा है। मंदिर में रोजाना 7 बजे होने वाली आरती के बाद मंदिर के मुख्य दरवाजे के दाएं तरफ स्थित मां पीतांबरा देवी की पूजा की गई और उसके बाद पुजारी ने मंदिर के ऊपरी भाग से अखरोटों को नीचे गिराया।