-
Advertisement
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू; कांगड़ा में बादलों का डेरा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट (Yellow Alert) के बीच 27 नवंबर यानी सोमवार के दिन घने बादल छाए हुए हैं और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी (Snowfall) शुरू हो गई है। मौसम खराब होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। पूरे प्रदेश में तीखी ठंड हो गई है। मौसम विभाग की और से 27 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया था।
पश्चिमी विक्षोभ का असर 30 नवंबर तक रहेगा
मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका प्रभाव 30 नवंबर तक रहेगा। सोमवार को किन्नौर और लाहुल-स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बर्फबारी की आशंका है। बात करें जिला कांगड़ा (Kangra) की तो यहां सुबह से ही घने बादलों ने डेरा डाला हुआ है। ठंड में भी इजाफा हुआ है। बारिश होने की संभावना है।
पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा बंद
शिमला का तापमान (Shimla Temperature) सुंदरनगर व मंडी से करीब दो गुणा अधिक है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 2.5 डिग्री सेल्सियस आई है। येलो अलर्ट को देखते हुए मनाली प्रशासन ने सोमवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। अब मौसम के अनुसार ही प्रशासन दर्रे को खोलेगा।
यह भी पढ़े:मंडी से मनाली तक खुलने लगे CNG स्टेशन, रुकेगा प्रदूषण
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


