-
Advertisement
हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने जनवरी में दुबई से आएंगे निवेशक: CM
लेखराज धरटा/शिमला। दुबई के निवेशकों (Investors In Dubai) को हिमाचल प्रदेश में निवेश का न्योता देने दुबई गए CM सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) शनिवार को लौट आए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को 2027 तक आत्मनिर्भर (Self Reliant) बनाने के लिए दुबई के निवेशक अगले महीने, यानी जनवरी में हिमाचल के दौरे पर आएंगे। निवेशकों की इस यात्रा के दौरान पर्यटन, जलविद्युत और ग्रीन इंडस्ट्री (Tourism, Hydro Power And Green Industry) में निवेश के समझौते की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश में इन तीनों ही क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं को देखते हुए ही CM अपने साथ प्रस्ताव लेकर गए थे।
सिरमौरी हाट की रखी आधारशिला
शिमला लौटने के फौरन बाद CM पांवटा साहिब (Paonta Sahib) पहुंच गए, जहां उन्होंने पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी। इस मौके पर अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि एक करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले सिरमौरी हाट (Sirmouri Haat) से इलाके की अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। 450 वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले इस तीन मंजिला भवन में सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।
‘शी हाट’ महिलाओं को देगा मंच
CM ने कहा कि सिरमौर जिले के सराहां में ‘शी हाट’ (She Haat) की तर्ज पर एक बाजार बनने से महिलाओं को अपने हस्तशिल्प तथा खाद्य उत्पादों (Handicrafts and Food Items) को प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सिरमौरी हाट में स्थानीय ग्राम पंचायत तथा आसपास के क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि हाट में सिरमौर जिला के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध होंगे, जिससे पर्यटकों को क्षेत्र की समृ़द्ध जीवनशैली को जानने और समझने के अवसर भी प्राप्त होंगे। CM पुरूवाला से शाम मिश्रवाला के रवाना हुए, जहां वह एक स्थानीय समारोह में भाग लेने के उपरांत चंडीगढ़ रवाना हुए।

