-
Advertisement
सुख सरकार का एक साल, गारंटियां व आपदा राहत राशि पर तपेगा तपोवन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होना है। सुरक्षा की बात करें तो संसद की सुरक्षा में चूक की घटना से सबक लेते हुए विधानसभा परिसर तपोवन में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला शहर से लेकर विस परिसर तक करीब 1,000 पुलिस जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चार से पांच लेयर में होगी। साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठने वाले तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों व अन्य लोगों की जानकारी पुलिस के पास रहेगी।