-
Advertisement
हिमाचल के हर बूथ पर मनेगा कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, आदेश जारी
संजू/शिमला। कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस (139th Foundation Day) 28 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में मनाया जाएगा। हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह (HPCC Chief Pratibha Singh) ने हर बूथ पर इसे आयोजित करने को कहा है। कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा की ओर से जारी अधिसूचना (Notification) में सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से कांग्रेस पार्टी के सभी बूथों में यह आयोजन सुबह 10:30 बजे आयोजित करने को कहा है। पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस अपने सभी बूथों पर पार्टी का झंडा (Flag Hoisting) फहराने के साथ साथ पार्टी की विचारधारा से भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत कराएगी। उन्होंने इस पूरे आयोजन की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजने के लिए कहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


