-
Advertisement
प्रीणी में बना सब स्टेशन,अब मनाली में नहीं होगी वोल्टेज की समस्या
तुलसी भारती/ कुल्लू। कुल्लू जिले के प्रीणी (Preeni) में बिजली का सब स्टेशन (Sub Station) बनकर तैयार है। 10 करो़ड़ की लागत वाला यह सब स्टेशन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) के निर्देश पर बना है। सीएम ने मनाली कार्निवल (Manali Carnival) का उद्घाटन करते हुए होटल व्यापारियों और लोगों को आ रही बिजली के वोल्टेज की समस्या (Voltage Problem) को देखते हुए सब स्टेशन बनाने को कहा था। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मंगलवार को कहा कि सब स्टेशन बन जाने से अब वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी।
मनाली में प्रेसवार्ता में भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि इससे पहले फोजल और बजौरा स्टेशनों से मनाली के लिए बिजली ली जाती थी। अब प्रीणीसब स्टेशन के बन जाने से मनाली और आसपास के क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि विंटर सीजन में मनाली आने वाले पर्यटकों को अब हीटर (Heater) की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। पावर कट नहीं होंगे और 24 घंटे बिजली मिलेगी।
सोलंगनाला पुल भी बनकर तैयार
विवादों में रहे सोलंगनाला पुल (Solangnala Bridge) को भी सरकार ने एक साल में तैयार कर दिया है। इस पुल का शुभारंभ सीएम सुक्खू सर्दियों के बाद करेंगे। मनाली में प्रदेश की सबसे बड़ी 385 करोड़ की सीवर योजना (Sewer Project) शुरु हो चुकी है, जिससे मनाली और आसपास की आठ पंचायतों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े:हिमाचल के इन 3 आईपीएस अफसरों को मिला डीआईजी पद पर प्रमोशन
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


